Step into an infinite world of stories
ये कहानी है लखनऊ के एक बिगड़ैल रईसजादे विराट रघुवंशी और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अदिति शर्मा की | जहाँ एक तरफ विराट का हर दिन एक नयी लड़की की बाहों में और हर रात शराब के नशे में गुजरती थी | वहीँ दूसरी तरफ डॉ अदिति शर्मा का दिन अपने पेशेंट की सेवा में और रातें अपने बचपन की बुरी यादों से लड़ते हुए निकलती थी | और फिर जब एक रात विराट और अदिति होटल के एक वाशरूम में लॉक हो जाते हैं तो विराट, अदिति के बेहद करीब आने की कोशिश करता है | अदिति, विराट के प्रपोजल को ठुकरा कर उसके घमंड को चूर चूर कर देती है | उसके बाद शुरू होता है सिलसिला विराट और अदिति के बीच बेइंतेहा नफरत का | लेकिन फिर एक दिन किस्मत खेलती है एक ऐसा खेल जिसकी वजह से विराट और अदिति अनचाही शादी के बंधन में बंध जाते हैं
© 2023 Pratilipi FM (Audiobook): 9789357766708
Release date
Audiobook: 25 August 2023
English
India